Entertainment

बॉलीवुड में बढ़ी चिंता! धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा के बाद गोविंदा की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

  • मुंबई। पिछले कुछ समय से ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड पर किसी की काली नजर पड़ गई है। बीते अक्टूबर महीने में असरानी और पंकज धीर जैसे दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। अब नवंबर की शुरुआत भी हिंदी सिनेमा के सितारों के लिए चिंता लेकर आई है।
  • 10 नवंबर को वेटरन एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके चलते दोनों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब खबर है कि बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले गोविंदा (Govinda) की भी तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत

  • खबरों के मुताबिक, देर रात गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद डॉक्टरों से संपर्क किया गया। शुरू में घर पर दवाइयां दी गईं, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें रात करीब 1 बजे अस्पताल ले जाया गया।
  • गोविंदा के लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने मीडिया से बातचीत में बताया,

“डॉक्टर से सलाह लेने के बाद रात में उन्हें दवा दी गई थी। लेकिन जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट भी किए गए हैं। रिपोर्ट्स आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।”

धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की हालत में सुधार

  • जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ही गोविंदा अपने सीनियर साथी धर्मेंद्र का हालचाल पूछने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। अब धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, प्रेम चोपड़ा की स्थिति भी बेहतर बताई जा रही है और वे जल्द डिस्चार्ज हो सकते हैं।

अक्टूबर में बॉलीवुड ने खोए कई सितारे

  • अक्टूबर 2025 का महीना हिंदी सिनेमा जगत के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। इस दौरान कई मशहूर हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा। इनमें असरानी, पंकज धीर, सतीश शाह, पीयूष पांडे, राजवीर जवंदा, सचिन चांदवाडे, ऋषभ ठंडन, और वरिंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं।
  • इन लगातार घटनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता और उदासी का माहौल पैदा कर दिया है।

फैंस में बढ़ी चिंता

  • गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर से सोशल मीडिया पर फैंस में बेचैनी बढ़ गई है। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर “#GetWellSoonGovinda” ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *