नैनीताल में जंगल से दिल दहला देने वाली घटना, पत्ते लेने गई महिला पर तेंदुए का हमला; मौत
- नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तल्ली दीनी गांव में जंगल से पत्ते लेने गई 35 वर्षीय महिला को तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
- घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने या आदमखोर घोषित करने की मांग उठाई है।
- वन अधिकारियों के अनुसार, मुआवजा प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय बना हुआ है।
