Kendriya Vidyalaya Admission 2026: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, मौका न चूकें
- Kendriya Vidyalaya Admission 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बालवाटिका-1, 2, 3 और कक्षा 1 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) आज सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं, जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। अभिभावक KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं।
- एडमिशन लिस्ट (Admission List) की बात करें तो बालवाटिका कक्षाओं के लिए पहली सूची 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो दूसरी सूची 16 अप्रैल और तीसरी सूची 21 अप्रैल को जारी होगी।
- प्रवेश प्रक्रिया में सबसे पहले RTE (Right to Education) के तहत चयनित बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद सेवा प्राथमिकता श्रेणी (Category 1 और 2) और फिर आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के तहत सीटें भरी जाएंगी।
- यदि ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं होते हैं, तो RTE, SC, ST और OBC (NCL) वर्ग के लिए ऑफलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 22 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके बाद 27 से 30 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- इसके अलावा, कक्षा 2 और अन्य कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में रिक्त सीटों के आधार पर ऑफलाइन पंजीकरण 2 से 8 अप्रैल तक होगा। इन कक्षाओं की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और प्रवेश 15 से 20 अप्रैल के बीच पूरा किया जाएगा।
- सभी कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई है। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 31 जुलाई तक विशेष अनुमति से प्रवेश दिया जा सकता है।
- वहीं, कक्षा 11 एडमिशन की प्रक्रिया अलग होगी, जो CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के भीतर शुरू की जाएगी।
