पुष्कर सिंह धामी ने किया Niti Extreme Ultra Run 2026 Countdown का शुभारंभ, ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ बना आयोजन का शुभंकर
- पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित Niti Extreme Ultra Run 2026 Countdown Run कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया।
- मुख्यमंत्री ने आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली Niti Extreme Ultra Run के शुभंकर ‘क्यालु- हिम तेंदुआ’ का अनावरण भी किया।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, रोजगार, पर्यटन और युवा विश्वास को बढ़ावा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा मौजूद है, जो इस आयोजन में साफ दिखाई देता है।
- उन्होंने कहा कि नीति घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह दौड़ इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास की परीक्षा भी है। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को देवभूमि उत्तराखंड के एडवेंचर टूरिज्म और साहसिक खेलों का ब्रांड एंबेसडर बताया।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सीमावर्ती गांव देश के पहले गांव हैं’ विजन को यह आयोजन मजबूत करेगा। इससे सीमांत क्षेत्रों में होमस्टे, स्थानीय उत्पाद, पर्यटन और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी।
- सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का प्रमुख Adventure Sports और Sports Tourism Destination बनाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन में देश के 27 राज्यों और दो अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
- मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुरक्षित और पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।
