Uttarakhand

उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: कुंडाधार के पास खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत

  • पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
  • प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, हादसे में वाहन से छिटककर बाहर आए एक बच्चे को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बागी पहुंचाया गया।
  • बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर कर दिया है।
  • नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। बचाव दल खाई में फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। हादसे में कितने लोग सवार थे और दुर्घटना की सही वजह क्या रही, इसकी जानकारी रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सामने आ सकेगी।
  • पौड़ी हादसे को लेकर प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *