Uttarakhand

धामी सरकार ने पेंशनरों को दिया राहत पैकेज, महंगाई भत्ते में हुई इतनी बढ़ोतरी

  • उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों के बाद अब पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी बड़ी राहत दी है। धामी सरकार ने सातवें वेतनमान के अंतर्गत पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। अब उन्हें 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।
  • वित्त सचिव दिलीप जावलकर की ओर से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए।
    सरकार ने इससे पहले 11 अक्टूबर को सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 3% की बढ़ोतरी की थी।
  • नए आदेश से लगभग 40,000 पेंशनरों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह बढ़ी हुई महंगाई राहत 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।
    सरकार के इस फैसले से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारों को महंगाई से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *