Uttarakhand

अल्मोड़ा में सनसनी: स्कूल के पास 20 किलो विस्फोटक मिलने पर SSP देवेंद्र पींचा ने शुरू कराया बड़ा सर्च ऑपरेशन

  • थाना सल्ट इलाके में 161 संदिग्ध जेलीग्नाइट/जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस और प्रशासन की निगरानी में आ गया है। अचानक भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया, जिसके बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा ने खुद कमान संभालते हुए आसपास के इलाके में सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया।

विविध टीमों की तैनाती, पुलिस हाई अलर्ट पर

  • घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, स्वान दस्ता, एलआईयू, आईआरबी, और आसपास के थानों की पुलिस टीमों को मौके पर बुलाया। सभी टीमों को स्थिति की पूरी जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
  • एसएसपी ने साफ कहा कि पूरे इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और जंगलों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर खास नज़र रखी जा रही है।

स्कूल के पास झाड़ियों में मिला विस्फोटक

  • शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सल्ट क्षेत्र के एक स्कूल के पास पढ़ने वाले बच्चों को झाड़ियों में कुछ संदिग्ध वस्तुएँ दिखाई दीं। सूचना मिलते ही शिक्षकों ने पुलिस को बुलाया। तलाशी लेने पर झाड़ियों में 20 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री, जिसमें 161 जेलीग्नाइट/जिलेटिन की छड़ें शामिल थीं, बरामद की गईं। अचानक बड़े पैमाने पर विस्फोटक मिलने से पूरे क्षेत्र में डर और चिंता फैल गई।

इंटरनेट मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

  • एसएसपी देवेंद्र पींचा ने लोगों से आग्रह किया है कि इंटरनेट मीडिया पर फैल रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

अललग-अलग टीमों का गठन, सर्च ऑपरेशन जारी

  • शनिवार को भी पुलिस और प्रशासन की कई टीमों ने इलाके में व्यापक अभियान चलाया। सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी, अजेन्द्र प्रसाद समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सर्च ऑपरेशन का जायज़ा लेते रहे।
  • पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में कैसे पहुँची और इसका उद्देश्य क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *