Uttarakhand

देहरादून में चाकूबाजी की घटना, युवक-युवती ने एक-दूसरे पर किए वार; अस्पताल में चल रहा इलाज

  • देहरादून में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और मामला हिंसक हो गया।
  • घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल युवक और युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है
  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *