देहरादून में जाम खत्म करने की तैयारी, सीएम धामी ने AI ट्रैफिक सिग्नल योजना को दी हरी झंडी
- देहरादून में तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण शहर की यातायात व्यवस्था लगातार चुनौती बनती जा रही है। कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिलती है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने शहर में आधुनिक AI आधारित ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 33.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है।
प्रमुख चौराहों पर विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
- इस योजना के तहत देहरादून के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से ट्रैफिक फ्लो को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाएगा, जिससे शहर में लगने वाले जाम की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकेगी।
- सरकार का मानना है कि AI ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लागू होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और सुरक्षित बनेगी। इससे लोगों का समय बचेगा और राजधानी में स्मार्ट सिटी जैसी आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
