Uttarakhand

सेवा ज्योति यात्रा आज से: उत्तराखंड में बीजेपी का बड़ा अभियान, सीएम धामी, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष संभालेंगे कमान

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी बुधवार को पूरे उत्तराखंड में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन करने जा रही है।
  • प्रदेश स्तर पर इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे। वहीं, जिला और विधानसभा स्तर पर सांसद, कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी कमान संभालेंगे।

25 वर्षों के सेवा और राष्ट्र निर्माण कार्यों का होगा प्रचार

  • भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक कुंदन परिहार ने बताया कि 7 अक्टूबर को देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित होने वाली इस यात्रा के माध्यम से पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के अभूतपूर्व कार्यों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा।

परेड ग्राउंड में मुख्य आयोजन, लैंसडाउन चौक पर स्थापित होगी ‘सेवा ज्योति’

  • देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में राज्य का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकर्ताओं व आम जनता को वर्चुअली संबोधित करेंगे। संबोधन के पश्चात सभी को विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा ‘सेवा ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी, जिसे बाद में लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया जाएगा। इसी तर्ज पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी।

जिलों में दिग्गजों को दी गई जिम्मेदारी

अभियान के तहत राज्यभर में पार्टी के शीर्ष नेता मोर्चे पर रहेंगे:

  • उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह

  • टिहरी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

  • ऊधम सिंह नगर: प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा

  • हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अन्य वरिष्ठ नेता

  • पौड़ी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

  • अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

  • बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

  • चंपावत: कैबिनेट मंत्री खजान दास

  • नैनीताल: सांसद अजय भट्ट

  • चमोली: विधायक अनिल नौटियाल एवं भोपाल राम टम्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *