Uttarakhand

देहरादून में प्रशासन सख्त: DM का अफसरों को दो टूक संदेश—काम में टालमटोल बर्दाश्त नहीं

  • देहरादून में स्मार्ट सिटी की ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की धीमी प्रगति पर सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा— “फाइलों पर चिड़िया बिठाने से काम नहीं चलेगा, मैदान में उतरकर निगरानी करनी होगी।”
  • डीएम ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जून तक हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई तय है।
  • बैठक में खुलासा हुआ कि तय 175 श्रमिकों की जगह सिर्फ 125 मजदूर काम कर रहे हैं और अब तक केवल 36% कार्य पूरा हुआ है। इस पर डीएम ने तत्काल श्रमिक बढ़ाने, डबल शिफ्ट में काम और संशोधित कार्ययोजना पेश करने के निर्देश दिए।
  • जिलाधिकारी ने साफ कहा कि निर्माण गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। अब इस परियोजना की साप्ताहिक समीक्षा होगी और प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रशासन को देनी होगी।
  • यह सख्ती सार्वजनिक धन की जवाबदेही, समयबद्ध विकास और श्रमिकों के सुरक्षित कार्य अधिकार को सुनिश्चित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *