Uttarakhand

मुंबई से देहरादून जा रही इंडिगो फ्लाइट को उड़ान के दौरान एक पक्षी से टक्कर लगी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया

  • मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पायलट को लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराने की आशंका हुई। घटना के बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए तुरंत सुरक्षित लैंडिंग करवाई। राहत की बात यह है कि विमान में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  • जानकारी के अनुसार, फ्लाइट IGO-5032 (Airbus A-320) ने रविवार शाम लगभग 18:40 बजे उतरने के तुरंत बाद संदिग्ध बर्ड हिट की सूचना दी। पायलट ने एटीसी को बताया कि लैंडिंग के दौरान उन्हें विमान से किसी पक्षी के टकराने का संकेत महसूस हुआ।
  • एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने विमान की जांच की, जिसमें एयरबस-320 के नोज़ सेक्शन में हल्का नुकसान पाया गया। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया गया। रनवे और आसपास के इलाके का निरीक्षण भी कराया गया, हालांकि अब तक पक्षी के अवशेष नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि लैंडिंग के समय अंधेरा होने के कारण सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।
  • यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस ने देहरादून से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था शुरू कर दी है।

क्या होता है बर्ड हिट?

बर्ड हिट आमतौर पर तब होता है जब विमान टेकऑफ़ या लैंडिंग की कम ऊंचाई पर होता है। ऐसे समय में पक्षी विमान के किसी भी हिस्से—जैसे इंजन, पंख, विंडशील्ड या फ्यूज़लाज—से टकरा सकता है।

  • बर्ड हिट होने पर इंजन में हवा का बहाव बदल सकता है
  • इंजन का तापमान बढ़ने लगता है
  • इंजन में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है
  • विमान के अन्य हिस्सों में भी नुकसान की आशंका रहती है

इसी कारण हवाई अड्डों के आसपास पक्षियों को दूर रखने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं, ताकि विमान की सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *