मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सहस्त्रधारा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण और राहत की तैयारियों का लिया हाल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

- त्योहार के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

- निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

- स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचने, उनकी संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
