Border 2 को लेकर विवाद, सनी देओल की दहाड़ से मचा बवाल, क्या फिल्म बैन?
- बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब Border 2 ने रिलीज से पहले ही बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। चर्चा है कि सनी देओल की इस देशभक्ति फिल्म की दहाड़ बॉर्डर पार तक सुनाई देने लगी है।

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Border 2 Release को लेकर कुछ गल्फ देशों में बैन की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पहले भी सनी देओल की फिल्मों को लेकर पड़ोसी देशों और खाड़ी देशों में विरोध देखने को मिल चुका है।
- हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर (Dhurandhar) को भी 6 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया था। बताया गया कि फिल्म में पाकिस्तान से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई गई। इसी कड़ी में अब Border 2 Banned in Gulf Countries को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

- यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले सनी देओल की गदर 2 को पाकिस्तान में बैन किया गया था। वहीं ऋतिक रोशन की फाइटर, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और जॉन अब्राहम की द डिप्लोमेट भी कुछ गल्फ कंट्रीज में रिलीज नहीं हो पाईं।
- अब सवाल यही है कि क्या सनी देओल की दमदार देशभक्ति फिल्मों का असर सच में विदेशी सेंसर बोर्ड्स तक पहुंच चुका है, या यह सिर्फ रिलीज से पहले का शोर है—इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।
