Uttarakhand

देहरादून में बस हादसा: खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस, कई यात्री घायल

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज (HRTC) की एक बस क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
  • जानकारी के अनुसार, बस हिमाचल प्रदेश के चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी। यह बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से रवाना होकर नेरवा पहुंची और इसके बाद मीनस–क्वानू–हरिपुर मार्ग से पांवटा की ओर बढ़ रही थी। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा सुबह लगभग 10 बजे हुआ।
  • बताया जा रहा है कि सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता धंस गया, जिससे सवारियों से भरी एचआरटीसी बस कई पलटे खाते हुए सीधे खड्ड में जा गिरी
  • हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
  • इस दुर्घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि क्वानू–मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी से तत्काल बात कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है और जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा।
  • उन्होंने ईश्वर से सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *