Uttarakhand

आज देहरादून में बदला ट्रैफिक प्लान! राष्ट्रपति विज़िट के कारण शाम तक Heavy Vehicles ENTRY STOP

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार को देहरादून दौरे को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राष्ट्रपति सुबह विधानसभा के सत्र में शामिल होंगी, जिसके बाद जीटीसी हेलीपैड से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। इसी कारण शहर के कई रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा।
  • राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा तक रूट प्लान पहले से बदला रहेगा। राष्ट्रपति निकेतन से उनके प्रस्थान से कुछ समय पहले ही मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर जाने वाले हर प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इस दौरान वाहनों को साईं मंदिर – काठबंगला तिराहा रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • वहीं ग्रेट वैल्यू से जाखन साइड जाने वाले वाहनों को कैनाल रोड की तरफ से पास कराया जाएगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि आवश्यक कार्य को छोड़कर इन रूट्स से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक जाम व भ्रम की स्थिति न बने।

राष्ट्रपति दौरे पर देहरादून में आज फिर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह से कई रूट बंद

  • सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निकेतन से विधानसभा पहुंचेंगी। कार्यक्रम के बाद वे जीटीसी हेलिपैड से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। इसी बीच पुलिस ने शहर में कई जगहों पर समयानुसार रोक व डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक सामान्य रहे।
  • राष्ट्रपति के निकलने से पहले बहल चौक से दिलाराम चौक की दिशा में जा रहे वाहनों को करीब 50 मीटर पहले बैरियर लगाकर रोका जाएगा। वहीं सर्वे चौक से बेनी बाजार की तरफ कोई वाहन नहीं भेजा जाएगा।
  • काफिला आगे बढ़ने पर आराघर से ईसी रोड की दिशा में ट्रैफिक बंद रहेगा। फव्वारा चौक, इनकम टैक्स चौक और धर्मपुर चौक से भी आराघर चौक की ओर वाहनों की एंट्री रोकी जाएगी।
  • काफिला NIVH से आगे निकलने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की दिशा में वाहन नहीं जाएंगे। इसी तरह रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी तिराहा व विधानसभा तिराहा की ओर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। नेहरू कॉलोनी तिराहा से फव्वारा चौक जाने वाले वाहनों को धर्मपुर चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • काफिले के NIEPVD क्रॉस करने के बाद बाइपास चौकी व डिफेंस कॉलोनी की तरफ से आने वाली ट्रैफिक को पुलिस मोहकमपुर रूट की ओर भेजेगी।

राष्ट्रपति के प्रवास स्थल से जीटीसी हेलिपैड तक डायवर्जन प्लान

  • देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने प्रवास स्थल से जीटीसी हेलिपैड तक रूट को लेकर भी विशेष डायवर्जन लागू किया है।
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी होने पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की तरफ जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक को साईं मंदिर – काठबंगला तिराहा रूट पर शिफ्ट किया जाएगा। दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर जाने वाले वाहन दिलाराम / बहल / बैनीबाजार चौक से ही रोके जाएंगे।
  • धोरण पुल से ग्रेट वैल्यू की दिशा में आने वाले वाहनों को आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा और कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू की तरफ आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। कालीदास रोड से कैंट की तरफ जाने वाले वाहनों की एंट्री भी 50 मीटर पहले restricted रहेगी।
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान के समय सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और सीएसडी तिराहा दिशा में ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा। दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड जाने पर भी रोक रहेगी।
  • कैंब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलिपैड जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद किया जाएगा। वहीं वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड की तरफ जाने वाले वाहनों को पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
  • राष्ट्रपति के विमान टेकऑफ से 10 मिनट पहले कैंट क्षेत्र से आकाशगंगा की तरफ आ रहे वाहनों को भी पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *