“उत्तराखंड में GST संशोधन लागू: धामी कैबिनेट ने नए बदलावों को दी मंज़ूरी”
- उत्तराखंड कैबिनेट ने माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन अध्यादेश को लागू करने की मंज़ूरी दे दी है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए GST संशोधनों को अब राज्य में भी लागू किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को कैबिनेट की हरी झंडी मिल गई है।
कल्याणपुर के पट्टाधारकों को बड़ी राहत
- कैबिनेट बैठक में उधम सिंह नगर के कल्याणपुर क्षेत्र के पट्टाधारकों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
पूर्व में विस्थापित व भूमिहीन परिवारों को पट्टे पर भूमि दी गई थी, लेकिन विनियमितीकरण शुल्क 2016 के सर्किल रेट के आधार पर तय होने से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। - अब कैबिनेट ने राहत देते हुए निर्णय लिया है कि शुल्क वर्ष 2004 के सर्किल रेट के आधार पर ही लिया जाएगा। इससे पट्टाधारकों को भूमि विनियमित कराने में आसानी होगी और वे ऋण, बीमा व अन्य वित्तीय लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार का उद्देश्य
- इस फैसले का उद्देश्य विस्थापित परिवारों को स्थायी सुरक्षा देना और पुराने सर्किल रेट के आधार पर सस्ती दरों पर मालिकाना अधिकार सुनिश्चित करना है।
