Entertainment

BB19: तान्या मित्तल हुई आग-बबूला! नेहल को मारी लात, कहा – ‘रोज मारकर चंबल की नदी में फेंक देंगे’

BB19 में तान्या मित्तल का आगबबूला रूप! 

बिग बॉस 19 के कैप्टेंसी टास्क के दौरान तान्या मित्तल और नेहल के बीच हुई तीखी बहस ने घर में माहौल गरमा दिया। तान्या ने नेहल पर भद्दे कमेंट्स किए और उन्हें लात तक मार दी, जिससे दर्शकों और सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तान्या की इस हरकत की कड़ी आलोचना की, वहीं नेहल की शांति और संयम को लेकर उन्हें जमकर सराहना भी मिली।

BB19 में बढ़ा रोमांच: कैप्टेंसी टास्क में टकराए नेहल और तान्या! 

बिग बॉस 19 चौथे हफ्ते में और भी रोमांचक होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स अब धीरे-धीरे अपने असल रंग दिखा रहे हैं। हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें दोनों टीमें लुटेरों की भूमिका में थीं और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड बिस्किट इकट्ठा करना था।

टास्क के दौरान तान्या मित्तल और नीलम गिरी को काफी एग्रेसिव देखा गया, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जोर लगाकर खेला।

नेहल-तान्या का टकराव

टास्क के दौरान नीलम और तान्या का फरहाना भट्ट और नेहल के साथ झगड़ा हुआ, जिसमें छीना-झपटी और धक्का-मुक्की तक हुई। नेहल, जो पिछले वीकेंड का वार और “वुमन कार्ड” खेलने पर ताने सुन रही थीं, इस बार शांति से खेल रही थीं।

टास्क के दौरान नेहल ने तान्या की टीम के गोल्ड बिस्किट चुराने की कोशिश की, जिसे रोकते हुए तान्या ने नेहल पर भद्दे कमेंट्स किए और उन्हें लात तक मार दी। हालांकि, नेहल ने इसे मुद्दा नहीं बनाया और शांतिपूर्ण तरीके से गेम जारी रखा।

यह टास्क दर्शकों और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

BB19 में तान्या मित्तल ट्रोल, नेहल की शांति को मिली तारीफ! 

तान्या मित्तल की हालिया हरकतों ने इंटरनेट यूजर्स को शॉक्ड कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग तान्या को “ईविल” और हाउस की रियल विलेन कह रहे हैं। नेहल को बुली करने के लिए तान्या की खूब आलोचना हुई, कुछ ने उनकी बातों को cheap करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “तान्या बिग बॉस हाउस की रियल विलेन हैं, सलमान खान को इन्हें वीकेंड का वार में फटकार लगानी चाहिए।”

वहीं, नेहल की शांति और संयम को दर्शकों ने जमकर सराहा। टास्क के दौरान अमाल ने भी तान्या को ऐसी बातें करने के लिए डांट लगाई।

शो की आगे की बातें करें तो आने वाले एपिसोड में टीम B के सदस्यों के बीच कैप्टन बनने के लिए टास्क होगा। हाल ही में टीम B ने टीम A को हराकर यह टास्क जीता था। टीम B में शामिल हैं: नीलम, तान्या, अशनूर, अभिषेक, जीशान, शहबाज और मृदुल।

देखना होगा कि कौन बनेगा घर का अगला कैप्टन और किसकी रणनीति चलेगी हावी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *