उत्तराखंड का बढ़ा मान: देहरादून की पावनी बनीं मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम
- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की होनहार प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए Miss Teen Tourism Globe 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल भारत, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है।
- यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता फिलीपींस में आयोजित की गई, जिसमें जापान, रूस, भारत, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और मेजबान फिलीपींस समेत कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच पावनी छाबड़ा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, स्टेज प्रेजेंस और भारतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता का ताज अपने नाम किया।
- देहरादून में पली-बढ़ी पावनी की यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, युवा प्रतिभा और भारतीय मूल्यों की वैश्विक पहचान भी है। उन्होंने यह साबित किया कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के दम पर छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
- पावनी की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनका सफर यह संदेश देता है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और निरंतर प्रयास किए जाएं, तो दुनिया का कोई भी मंच दूर नहीं होता।
- पावनी छाबड़ा की यह उपलब्धि उनके परिवार, देहरादून, उत्तराखंड और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी को अपने सपनों को पूरा करने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।
