“Kashipur में बवाल की रहस्यमयी स्क्रिप्ट, पुलिस ने CCTV से पकड़े उपद्रवियों के सुराग”
अल्लीखां में जुलूस बवाल में बदल, पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल
- रविवार देर शाम मौहल्ला अल्लीखां में निकाला गया जुलूस अचानक हिंसक बवाल में बदल गया।
- सैकड़ों युवक “I Love मोहम्मद” की तख्तियाँ थामे बिना अनुमति सड़क पर उतर आए, और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण और उग्र हो गया।
- सूचना पाकर मौके पर पहुँची डायल 112 की पुलिस गाड़ी पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और एक सिपाही घायल हो गया।
- पुलिस अब पूरे मामले की CCTV फुटेज खंगालकर उपद्रवियों की पहचान करने में लगी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
काशीपुर में जुलूस बवाल: कानपुर जैसी स्क्रिप्ट, पुलिस ने लाठीचार्ज कर संभाला मोर्चा
कानपुर में हाल ही में “I Love मोहम्मद” तख्ती और बोर्ड लगाने को लेकर हुए विवाद की तर्ज पर काशीपुर में भी बवाल की पटकथा लिखी गई। वहाँ भी बिना अनुमति धार्मिक प्रतीकों के सार्वजनिक प्रदर्शन ने माहौल बिगाड़ा और पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी थी।
अब काशीपुर में वही कहानी दोहराई गई। बिना सूचना निकाला गया जुलूस, पुलिस पर हमला और बाद में बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना।
भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लाठीचार्ज के बाद भीड़ भाग खड़ी हुई, जिससे स्थिति पर काबू पाया गया।
