25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस बनेगा खास, राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी रहेंगे शामिल
- उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है, और इस बार का रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बनने वाला है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड पहुंचकर उत्सव की शान बढ़ाएंगे।
- सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को होने वाले राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को रेखांकित करने के लिए आयोजित होने वाले विशेष विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं।

- प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कई अवसरों पर कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक “उत्तराखंड का दशक” होगा। इस बयान ने प्रदेश के विकास को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं।
- जब देवभूमि उत्तराखंड 9 नवंबर को अपने 25वें स्थापना दिवस का जश्न मनाएगी, तब पूरा राज्य उत्साह और गर्व से सराबोर होगा। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, और औपचारिक अनुमोदन का इंतज़ार है।
