रजत जयंती समारोह में PM Modi का Cute मोमेंट, 8 साल की बच्ची से पूछा— मैं कौन?
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां भी जाते हैं, वहां उनके व्यक्तित्व, सहजता और सादगी की झलक अलग रंगों में दिखाई देती है। कुछ ऐसा ही नजारा एफआरआई में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में देखने को मिला।
- विभाग के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से काफी आत्मीयता से मिले। आठ वर्ष की अनन्या से पीएम मोदी ने मुस्कराकर पूछा — क्या तुम मुझे जानती हो? इस पर बच्ची ने तुरंत मासूमियत के साथ जवाब दिया — “मोदी जी”। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा — क्या तुमने मुझे कहीं देखा है? अनन्या बोली — “आपको टीवी पर कई बार देखा है।” यह सुनकर प्रधानमंत्री ज़ोर से हँस पड़े और माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
- वहीं दूसरी बच्ची काजल से भी प्रधानमंत्री ने अपना परिचय पूछते हुए वही सवाल दोहराया, जिस पर उसने जवाब दिया — “आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं”।

- प्रदर्शनी में लगी हरी पत्तेदार सब्जियों के बारे में जब प्रधानमंत्री ने सवाल किया, तो बच्चों ने सही उत्तर दिया। मोदी ने बच्चों को नियमित रूप से पत्तेदार सब्जियों के सेवन की सलाह भी दी। एक बच्ची से रंगों के बारे में भी प्रश्न पूछे गए और बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिए। इस दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री को फूल भी भेंट किया।
- इस पूरे संवाद में प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग मानवीय और सरल रूप दिखाई दिया — वही रूप जो लोगों को उनसे भावनात्मक रूप से जोड़ता है।
बच्चों संग PM Modi का भावुक फोटो मोमेंट
- जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्टॉल से आगे बढ़ने लगे, तो बच्चों ने उनसे फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने बिना देर किए बच्चों की इच्छा पूरी की और सभी बच्चों के साथ मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवाई। इस पल ने प्रदर्शनी में मौजूद हर व्यक्ति को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया।
- आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका प्रियतमा सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए। वह केंद्र से पांच बच्चों को साथ लाई थीं, जिनमें से दो बालिकाएं काफी छोटी उम्र की थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने प्रधानमंत्री के सवालों का सहज और मासूम जवाब दिया। इस संवाद ने पूरे कार्यक्रम को और ज्यादा जीवंत और यादगार बना दिया।
