Technology

GPay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए अलर्ट: 1 अक्टूबर से UPI ट्रांजैक्शन का नया नियम

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे यूपीआई ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अहम अपडेट है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई से जुड़े एक नियम में बदलाव किया है। इसके तहत अब P2P Collect Request (Pull Transaction) फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है।

नया नियम क्या है?

  • NPCI ने सभी बैंकों और पेमेंट ऐप्स को निर्देश दिया है कि 1 अक्टूबर 2025 से P2P Collect Request सिस्टम पूरी तरह बंद कर दिया जाए। इसका मतलब है कि अब कोई भी यूजर कलेक्ट रिक्वेस्ट न तो भेज सकेगा और न ही स्वीकार कर सकेगा।
  • NPCI ने यह कदम यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के उद्देश्य से उठाया है। इस बदलाव के बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन और भी सुरक्षित और भरोसेमंद होंगे।

क्यों किया गया यह बदलाव?

पिछले कुछ समय में कई मामलों में देखा गया कि Collect Request फीचर का गलत इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। अक्सर फ्रॉड करने वाले भोले-भाले यूजर्स को पैसे भेजने की रिक्वेस्ट भेज देते थे, और लोग बिना सावधानी के उसे स्वीकार कर लेते थे, जिसके बाद उनके अकाउंट से पैसे कट जाते थे।

इसी वजह से NPCI ने यह फीचर बंद करने का फैसला किया है, ताकि यूजर्स केवल सुरक्षित तरीकों से ही पैसे भेज और प्राप्त कर सकें।

अब आपके पास क्या विकल्प हैं?

अगर आप पहले Collect Request फीचर का इस्तेमाल करते थे, तो अब इसे उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके बजाय अब आपको Push Transaction का उपयोग करना होगा, यानी पैसे प्राप्त करने के लिए सामने वाले से सीधे पैसे भेजने के लिए कहना होगा।

पैसे भेजने के लिए आप QR कोड, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपका UPI और बैंकिंग ऐप हमेशा अपडेटेड हो, ताकि सभी ट्रांजैक्शन सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *