आलिया भट्ट का धमाका जारी, डार्लिंग्स के बाद OTT पर लेकर आ रहीं नया सरप्राइज़!
आलिया भट्ट ने बहुत कम वक्त में खुद को बॉलीवुड की टॉप ए-लिस्ट एक्ट्रेसेज़ में शुमार कर लिया है। बड़े पर्दे पर उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां और राज़ी जैसी फिल्मों से अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। वहीं, ओटीटी की दुनिया में भी आलिया ने 2022 में रिलीज़ हुई डार्लिंग्स के साथ जबरदस्त एंट्री की और दर्शकों का दिल जीत लिया।
अब एक बार फिर आलिया भट्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ा धमाका करने जा रही हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म के बाद, वह एक और मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। आलिया के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि वह हर बार अपनी परफॉर्मेंस से उम्मीदों को और ऊंचा कर देती हैं।
आलिया भट्ट का नया धमाका, ‘रॉक ऑन 2’ के डायरेक्टर संग मिलाएंगी हाथ
- साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म रॉक ऑन 2 में फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नज़र आई थी। इस फिल्म का निर्देशन शूजात सौदागर ने किया था। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा से पहले मेकर्स ने आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उड़ता पंजाब की शूटिंग में बिज़ी होने की वजह से वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सकीं।
- अब खबरें हैं कि शूजात सौदागर और आलिया भट्ट आखिरकार एक साथ काम करने वाले हैं। एक्टिंग के साथ-साथ आलिया ने प्रोडक्शन की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2022 में फिल्म डार्लिंग्स के जरिए बतौर निर्माता डेब्यू किया था और इसके बाद अपने बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत जिगरा बनाई।
- नवीनतम रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया अपनी अगली फिल्म भी शूजात सौदागर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने जा रही हैं। खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे फैंस को जल्द ही आलिया का नया सरप्राइज़ मिलने वाला है।
2025 में आलिया भट्ट के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और डायरेक्टर शूजात सौदागर अपनी आने वाली फिल्म में नए और उभरते हुए कलाकारों को मौका देने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

- सिर्फ प्रोडक्शन ही नहीं, बल्कि बतौर एक्ट्रेस भी आलिया के पास इस समय बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। उनकी फिल्म अल्फा के जरिए वह आधिकारिक तौर पर यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नज़र आएंगे। यह मेगा प्रोजेक्ट मार्च 2026 में रिलीज़ होने की तैयारी में है।
- आलिया की इस ड्रीम लाइनअप से साफ है कि आने वाले साल उनके लिए बेहद खास रहने वाले हैं—एक तरफ निर्माता के तौर पर नई जिम्मेदारियां, तो दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर दमदार भूमिकाएं।
