“पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा चमका ‘हैप्पी बर्थडे’ संदेश से, विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा रोशनी और तस्वीरों से जगमगाता नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर मोदी के पोर्ट्रेट और बधाई संदेश ने भारत–यूएई की गहरी दोस्ती को एक बार फिर उजागर किया। इसी मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी पीएम मोदी को खास शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के खास मौके पर दुबई का प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा रोशनी से नहा उठा और मोदी के भव्य चित्रों व शुभकामना संदेशों से जगमगाता नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर सजी ये शानदार प्रस्तुति न सिर्फ एक अनोखा जश्न थी, बल्कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के गहरे होते रिश्तों और आपसी सम्मान की मिसाल भी पेश करती है।
दुनिया के नेताओं ने दी बधाई
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक्स पर पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा— “नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं और भारत की प्रगति व जनता की समृद्धि के लिए आपकी निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।”
- प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला दुनिया भर से जारी रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने भी एक्स पर संदेश साझा कर लिखा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके नेतृत्व से मैं बेहद प्रभावित हूं। अपने इस खास दिन पर भी आप भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल शुरू कर रहे हैं,
