Entertainment

“जंगल में लौटा मौत का साया! ‘एनाकोंडा’ का खौफनाक ट्रेलर देख दहशत से कांप उठेंगे”

हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों की बात हो और एनाकोंडा का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 90 के दशक से लेकर 2000 तक इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया था। अब वही एनाकोंडा नए अंदाज और दोगुने थ्रिल के साथ धमाकेदार वापसी कर रहा है।

हॉलीवुड सुपरस्टार पॉल रड (Paul Rudd) और जैक ब्लैक (Jack Black) की दमदार जोड़ी 2025 में एनाकोंडा को एक बिल्कुल नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें खौफ और रोमांच का ऐसा तड़का है कि देखने वालों की सांसें थम जाएंगी। आइए, डालते हैं एक नजर इस धमाकेदार ट्रेलर पर।

एनाकोंडा का धमाकेदार ट्रेलर आउट!
एडवेंचर थ्रिलर की लिस्ट में एनाकोंडा हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुए इस ट्रेलर में पॉल रड और जैक ब्लैक की जोड़ी एनाकोंडा पर फिल्म बनाने की प्लानिंग करते हुए नजर आ रही है, और यही कहानी दर्शकों को रोमांच की एक नई दुनिया में ले जाती है।

  • फिल्म की कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है, जब पॉल रड और जैक ब्लैक अपनी टीम के साथ जंगल की गहराइयों में कदम रखते हैं। सबकुछ रोमांचक लग रहा होता है, लेकिन असली खौफ तब सामने आता है जब वे पानी में छिपे उस खतरनाक शिकारी एनाकोंडा से टकरा जाते हैं। इसके बाद शुरू होती है तबाही और दहशत का सिलसिला, जो दर्शकों की धड़कनें तेज कर देता है। 2 मिनट 37 सेकेंड का यह ट्रेलर थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है, जिसने फैंस की उत्सुकता को फिल्म की रिलीज के लिए और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। नई एनाकोंडा का निर्देशन टॉम गोर्मिकन ने किया है, जो पहले Ghosted जैसी हिट फ्रेंचाइजी बना चुके हैं।

कब होगी ‘एनाकोंडा’ की रिलीज?
लेटेस्ट ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को चरम पर पहुंचा दिया है और अब सबकी निगाहें सिर्फ रिलीज डेट पर टिकी हैं। तो बता दें, धमाकेदार एनाकोंडा 2025 इस साल 25 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। भारत में भी इस फ्रेंचाइजी का जबरदस्त क्रेज रहा है, ऐसे में यहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *