Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने मंजूर किए 170.13 करोड़, राज्य में जल्द दिखेगा विकास का नया रोडमैप

  • देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को तेज़ी देने के लिए 11 नए निर्माण कार्यों पर होने वाले खर्च के तौर पर ₹37.34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी राज्य स्तरीय एम्पावर्ड समिति की बैठक में दी गई।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के तहत राज्य में अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए ₹79 करोड़ की बड़ी धनराशि को भी मंजूरी दी है।
  • राज्य योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिली। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकास खंड पाबौ में सीकू–तिमली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधार कार्य हेतु ₹3.26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में पीपलडाली से म्यूंडा ललवाली तक नए मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ₹1.78 करोड़ की धनराशि को भी मंजूरी प्रदान की गई है।
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत भी कई विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है। जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत नायकगोठ के किरोड़ा नाले पर 480 मीटर और 120 मीटर स्पान के पुल निर्माण के लिए ₹48.38 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
  • जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु पूर्व में स्वीकृत ₹55.10 लाख में से बची हुई ₹36.74 लाख की राशि को भी मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना अब पूर्ण स्वीकृति के साथ आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *