SportsUttarakhand

मलेशिया कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चमके तेजस तिवारी, हासिल किया तीसरा स्थान

  • हल्द्वानी: उत्तराखंड के होनहार नौनिहाल आज पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कई बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं होनहार प्रतिभाओं में से एक हैं दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी के छात्र तेजस तिवारी
  • केवल 8 वर्ष के तेजस, जो वर्तमान में कक्षा 2 में पढ़ते हैं, ने हाल ही में मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 8 से 17 नवंबर तक कुआलालंपुर में आयोजित हुई, जिसमें तेजस ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • क्लासिकल फॉर्मेट में खेले गए 9 राउंड में तेजस ने 5.5 अंक हासिल किए और अपनी स्टैंडर्ड FIDE रेटिंग में 42 पॉइंट की बढ़त दर्ज की। भले ही अंतिम राउंड में उन्हें करीबी हार मिली, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका खेल बेहद दमदार रहा।
  • इसके अलावा कॉमनवेल्थ ब्लिट्ज इवेंट में भी तेजस ने कमाल किया। उन्होंने अंडर–8 आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया और अपनी ब्लिट्ज रेटिंग में 48 पॉइंट की शानदार बढ़त पाई।
  • तेजस ने 9 दिनों तक चले इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को हराया। हालांकि बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और सिंगापुर के खिलाड़ियों के खिलाफ उन्हें हार झेलनी पड़ी, लेकिन उनका साहस, जज़्बा और खेल कौशल हर किसी को प्रभावित कर गया।
  • तेजस तिवारी की इस सफलता ने न सिर्फ उनके स्कूल और परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *