“देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में सीएम धामी ने लॉन्च की ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ पुस्तक”
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लेखिका वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ पुस्तक का अनावरण किया।
- मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साहित्य मानव की भावनाओं, विचारों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में भी साहित्य की अहम भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक खासकर महिलाओं को प्रेरणा, सशक्तिकरण और आगे बढ़ने की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।
- सीएम धामी ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार ठोस कदम उठा रही है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है और आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
- मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति में बसती है। राज्य की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से राज्य में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इस पहल के बाद कई प्रवासी अपने मूल गांवों और राज्य के विकास में योगदान देने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
- कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी की पत्नी गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशनल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस. मान सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।

https://shorturl.fm/w1sj9