Uttarakhand

पहाड़ की बेटी ने विश्व मंच पर बढ़ाया देश का मान, रिटेल सेल्स में जीता सिल्वर मेडल

  • उत्तराखंड की बेटियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर वैश्विक फलक पर देश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ की रहने वाली होनहार बेटी सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व कौशल प्रतियोगिता (WorldSkills Competition) में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘रिटेल सेल्स’ श्रेणी में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे प्रदेश और देश में खुशी की लहर है।

अभावों और सीमाओं को पीछे छोड़ गढ़ी सफलता

  • रेखा जोशी और बद्री दत्त जोशी के सुपुत्री सानिया की शुरुआती शिक्षा उत्तरकाशी के जोशियाड़ा स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई, जहाँ उन्होंने वर्ष 2022 तक शिक्षा प्राप्त की। पहाड़ी क्षेत्र के साधारण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक का यह सफर यह साबित करता है कि प्रतिभा किसी भौगोलिक सीमा या संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

  • सानिया जोशी की यह उपलब्धि न सिर्फ उत्तरकाशी बल्कि देश भर के उन युवाओं के लिए एक मिसाल है जो बड़े सपने देखते हैं। उनका यह सफर यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, अटूट लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी कड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सानिया की इस सफलता से पहाड़ की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को ऊंची उड़ान देने की प्रेरणा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *