Uttarakhand

Dehradun Hospital Fire: घायलों को ले जा रही एंबुलेंस में भी लगी आग, बड़ा हादसा टला

  • Dehradun के पैनेसिया अस्पताल में लगी भीषण आग के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल से झुलसे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई।
  • जानकारी के अनुसार गंभीर मरीजों को कैलाश अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अस्पताल परिसर पहुंचते ही एंबुलेंस से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मरीज को सुरक्षित बाहर निकाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक घायल मरीज को बचाने के लिए कंबल में लपेटकर एंबुलेंस तक लाया गया था। आशंका है कि उसी कंबल में बची सुलगती चिंगारी एंबुलेंस में आग लगने की वजह बनी।
  • इस घटना के बाद अस्पतालों में फायर सेफ्टी, रेस्क्यू ऑपरेशन और मरीजों की शिफ्टिंग व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *