Uttarakhand

ग्रामीण वोटरों पर फोकस: सीएम धामी का मास्टर प्लान, 45 दिनों में गांव-गांव पहुंचने की पूरी रणनीति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ से मैदान तक ही नहीं, बल्कि जनता की नब्ज को समझते हुए सरकार को अब सीधे गांवों तक पहुंचा दिया है‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अगले 45 दिनों तक गांवों और न्याय पंचायत स्तर पर बहुद्देश्यीय शिविर लगाए जाएंगे।
  • इन शिविरों में 23 विभाग शामिल होंगे, जो ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएंगे। नए बजट से पहले उठाया गया यह कदम ग्रामीण जनभावनाओं को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • अगले विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अभियान के पहले ही दिन इसकी जिलेवार समीक्षा कर साफ संकेत दे दिया कि जनसंतुष्टि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  • ग्रामीण मतदाता उत्तराखंड में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यह अभियान मिशन 2027 की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है। संकेत हैं कि आगामी बजट में भी ग्रामीण आकांक्षाओं को विशेष महत्व दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *