नैनीताल हादसा: कैंची धाम मार्ग पर स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 मौतें
- कैंची धाम दर्शन के लिए बरेली से आ रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो कार भवाली के पास खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- जानकारी के अनुसार, राहुल पटेल अपने परिवार के साथ गुरुवार सुबह कैंची धाम के लिए निकले थे। हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर भवाली से करीब दो किलोमीटर आगे चालक करन का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।
- हादसे में गंगा देवी, बृजेश कुमारी और नैंसी गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल पटेल, उनका बेटा ऋषि, बहन स्वाति, चालक करन, उसकी पत्नी ज्योति और अक्षय पटेल घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी भवाली में भर्ती कराया गया है।
- पुलिस ने बताया कि पहाड़ी सड़क पर चौड़ाई का सही अनुमान न लग पाना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
