“स्टाइल और ग्लैमर का फुल डोज़: लॉर्ड बॉबी के डैपर लुक ने छीन ली हीरोइन की लाइमलाइट!”
“सुहाना खान के बाद अब उनके बड़े भाई आर्यन खान ने भी फिल्मी दुनिया में धमाकेदार कदम रखा है। 18 सितंबर को रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से आर्यन ने डायरेक्टर के तौर पर ओटीटी की दुनिया में अपनी एंट्री दी है। फिल्मी गलियारों में उनके इस ग्रैंड लॉन्च को लेकर जबरदस्त उत्साह और चर्चा है!”
“‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की रिलीज़ से एक दिन पहले मुंबई में शाह रुख खान ने इसकी भव्य प्रीमियर नाईट आयोजित की, जहां काजोल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी, विक्की कौशल, तमन्ना भाटिया जैसे बड़े सितारे स्टाइलिश और चमकदार लुक में दिखाई दिए। लेकिन इस शाम की असली चर्चा थी फिल्म की स्टारकास्ट की! निर्देशक आर्यन खान हमेशा की तरह हैंडसम नजर आए, जबकि लॉर्ड बॉबी ने इस महफिल की जान बनकर सबका ध्यान खींचा। अब देखिए किसके लुक ने मचाई धूम और किसका लुक रहा एवरेज!”
“स्टाइल की होड़ में अजय तलवार ने मचाई धूम, परवेज और आसमान भी रहे पीछे!”
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल (परवेज) के किरदार को टपोरी स्टाइल और स्टाइलिश अंदाज़ में पेश किया गया है, और प्रीमियर पर उनका लुक भी कुछ ऐसा ही रहा। राघव ने व्हाइट सूट के साथ ब्लैक पैंट और बो टाई पहनी, जो उन्हें काफी स्मार्ट और डैपर बना रहा था। भले ही उनका लुक पूरी तरह से अट्रैक्टिव नहीं था, लेकिन इसे डिसेंट और स्टाइलिश कहा जा सकता है।”
“फिल्म में उनके दोस्त और इस सीरीज के मुख्य अभिनेता लक्ष्य लालवानी प्रीमियर पर वेलवेट सूट-बूट में स्टाइलिश नजर आए। लेकिन इस शाम की असली चर्चा रहे अजय तलवार का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और कोट पर ब्रोच पहनकर हर किसी का ध्यान खींचा। बॉबी का डैपर और हैंडसम लुक लक्ष्य और राघव दोनों पर भारी पड़ा, और प्रीमियर की रौनक बढ़ा दी।”
“फैशन में हीरोइन को भी पीछे छोड़ा, मैनेजर ने मचाई धूम!
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में आन्या सिंह भले ही हीरोइन का रोल न हों, लेकिन प्रीमियर पर उन्होंने लीड एक्ट्रेस सहर बम्बा को भी फैशन में टक्कर दी। आसमान की मैनेजर ‘सान्या’ का किरदार निभा रहीं आन्या इस मौके पर सिल्वर रंग की डीपनेक शिमरी और हल्की जालीदार ड्रेस में बिल्कुल हॉट और स्टाइलिश नजर आईं, और प्रीमियर की रौनक बढ़ा दी।
