“IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान पर दूसरी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, टीम इंडिया के 2 बड़े फैसले”
“एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रन से हराकर धमाका किया। टीम ने इसे लगभग अभ्यास मैच की तरह खेला और पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी की। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाई और उन खिलाड़ियों को मौका दिया जो टूर्नामेंट में अब तक खुद को साबित नहीं कर पाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं लिया, लेकिन टीम की रणनीति और प्लानिंग साफ तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले के संकेत दे रही थी।”
“स्काई की एंट्री का फैंस को था इंतजार, पल-पल बढ़ी उत्सुकता!”
“हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे, लेकिन फैंस की निगाहें भारतीय कप्तान पर टिक गईं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब कोई फिट कप्तान, जो ऊपरी क्रम का बल्लेबाज है, 8 विकेट गिरने के बाद भी मैदान में नहीं उतरा। अब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम पूरी ताकत और रणनीति के साथ उतरेगी, फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।”
“महामुकाबले से पहले टीम इंडिया कर सकती है 2 बड़े बदलाव!”
“मैन इन ग्रीन के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को चुना जा सकता है। जहां शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत देने में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, वहीं गिल अभी तक 3 मुकाबलों में केवल 35 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में इस बड़े मैच में भारतीय उपकप्तान के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।”
“संजू सैमसन ने फिर साबित किया अपनी काबिलियत!
कप्तान सूर्यकुमार यादव 3 नंबर पर और तिलक वर्मा 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ओमान के खिलाफ तिलक ने कुछ शानदार शॉट्स खेले, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टक्कर में उन्होंने 31 रन बनाए थे। 5वें नंबर पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है, जिन्होंने ओमान के मुकाबले में प्रमोट होकर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार अर्धशतक बनाकर अपनी शानदार फॉर्म को साबित किया।”
“IND vs PAK: बुमराह और वरुण की धमाकेदार वापसी की उम्मीद!”
“टीम इंडिया एक बार फिर 3 ऑलराउंडर्स के साथ मैदान में उतार सकती है। अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की तिकड़ी टीम के लिए धमाका कर सकती है। हालांकि, ओमान के खिलाफ मैच में अक्षर चोटिल हो गए थे और उनकी स्थिति पर अभी अपडेट का इंतजार है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवती को पिछले मैच में आराम दिया गया था, जबकि अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा अंतिम 11 में शामिल थे। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टक्कर में बुमराह और वरुण की वापसी से टीम इंडिया की ताकत और बढ़ सकती है।”
“महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 की झलक!”
“टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विकेटकीपर संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इस दमदार टीम के साथ भारत पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में उतरेगा!”
