Uttarakhand

सुरकंडा देवी रोपवे में मॉक ड्रिल, तकनीकी खराबी के बाद पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

  • सुरकंडा रोपवे कद्दूखाल में आपदा की स्थिति से निपटने और रेस्क्यू तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान रोपवे में तकनीकी समस्या के कारण पर्यटकों के फंसने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद विभिन्न रेस्क्यू टीमों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
  • मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे की रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले एक पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दूसरे पर्यटक का NDRF की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। तीसरे पर्यटक को सुरक्षित निकालने के लिए ITBP और NDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे भी सुरक्षित बाहर लाया गया।
  • मॉक ड्रिल में अंतिम पर्यटक मिथुन दास को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। घबराहट के चलते उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ ले जाया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी लगातार मौके पर मौजूद रहे और रेस्क्यू किए गए पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते रहे।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रोपवे में आपात स्थिति के दौरान रेस्क्यू व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखना था। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित बचाव कार्रवाई, चिकित्सा सहायता और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी जांचा गया।
  • मॉक ड्रिल के दौरान एसडीएम धनोल्टी अंशुल भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी एस.एस. राणा, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. दिविता, तहसीलदार मो. शादाब समेत बीडीओ जौनपुर, एआरटीओ टिहरी, होमगार्ड, राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी थत्यूड़ की टीमें मौके पर तैनात रहीं। सभी विभागों ने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार रेस्क्यू और राहत कार्यों में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *