Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, गदेरे में बहा 7 वर्षीय बालक; एक किमी दूर नदी से मिला शव

  • टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम दोणी निवासी सात वर्षीय आरव, पुत्र अरविंद, गांव के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी के साथ बह गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत बालक की तलाश शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना घनसाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने गदेरे के साथ-साथ आसपास के नदी क्षेत्र में भी सघन खोज एवं बचाव अभियान चलाया।
  • रातभर चले तलाशी अभियान के बावजूद बालक का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी से बालक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में मातम छा गया।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बरसात के दौरान गदेरों और नदी-नालों में पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *