Uttarakhand

सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी, UKSSSC ने 16 नवंबर को किया शेड्यूल

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) अब सहकारी निरीक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित करेगा। यह परीक्षा पहले 5 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। सोमवार को नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई।
  • सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो / सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए लिखित परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
  • आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्ताेलिया ने पुष्टि की कि 16 नवंबर को सहकारी विभाग की समूह-ग परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • हालांकि, आयोग ने 12 अक्टूबर को प्रस्तावित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक (रसायन विज्ञान) और प्राविधिक सहायक वर्ग-एक (अभियंत्रण शाखा) के 10 पदों की परीक्षा की नई तिथि पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। आयोग जल्द ही इन पदों के लिए भी नई परीक्षा तिथि की घोषणा करेगा।

UKSSSC अपडेट: स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त, उप पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती का परिणाम घोषित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने बीते 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब परीक्षा के कुछ प्रश्न पत्र के अंश इंटरनेट पर लीक हो गए थे। पूरी घटना की जांच के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया कि इस भर्ती परीक्षा को जारी रखना उचित नहीं है।

उप पुस्तकालय अध्यक्ष और सहायक पुस्तकालय पदों का परिणाम घोषित

साथ ही आयोग ने उप पुस्तकालय अध्यक्ष, सूचना सहायक / सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष / सूचीकार पदों के लिए 22 मार्च 2025 को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया है।

आयोग के सचिव डा. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अर्ह आठ अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

उम्मीदवार अब अपनी परिणाम सूची और मेरिट स्थिति आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *