Uttarakhand

“उत्तराखंड: देहरादून में होमगार्ड जवानों का शानदार प्रदर्शन, मोटरसाइकिल टीम ने दिखाए शानदार स्टंट”

  • होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर देहरादून में आयोजित भव्य रैतिक परेड में दो कंपनियों ने हिस्सा लिया। पहली कंपनी में तीन महिला प्लाटून और तीन पुरुष प्लाटून होमगार्ड्स स्वयंसेवक शामिल रहे।
  • परेड का नेतृत्व परेड कमांडर निर्मल जोशी (जिला कमांडेंट, देहरादून) ने किया। सेकंड-इन-कमांड नितिन काकेरवाल (जिला कमांडेंट, बागेश्वर) और परेड एडजूटेंट चेतन मैठाणी (वेतनिक निरीक्षक, जनपद नैनीताल) रहे। कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी मुकुल राठी (वेतनिक प्लाटून कमांडर, रुद्रप्रयाग) और सचिन कुमार (वेतनिक प्लाटून कमांडर, टिहरी गढ़वाल) ने निभाई।

होमगार्ड जवानों ने दिखाया कौशल

  • कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने निःशस्त्र युद्ध, आत्मरक्षा, और मोटरसाइकिल दस्ता ‘दहाड़’ द्वारा शानदार स्टंट और युद्धक कलाओं का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और होमगार्ड्स की क्षमताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने की सम्मान राशि की घोषणा

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी ने ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड देवेन्द्र सिंह की पत्नी पूजा सिंह तथा धीरज कुमार की पत्नी मंजू देवी को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
  • इसके साथ ही सेवापृथक होमगार्ड मुकेश कुमार, कंपनी कमांडर चतर सिंह, और रोशन लाल को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

रैतिक परेड के दौरान महानिदेशक व कमांडेंट जनरल डा. पी.वी.के. प्रसाद ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए निम्न अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए:
  • ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी, होमगार्ड्स मुख्यालय
  • रेखा पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, देहरादून
  • रेनू भट्ट, वरिष्ठ सहायक, हल्द्वानी
  • चैतन मैठाणी, वैतनिक निरीक्षक, नैनीताल
  • मुरारी लाल गुसांई, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, उत्तरकाशी
  • प्रकाश नाथ, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, हरिद्वार
  • जितेंद्र कुमार, अवैतनिक प्लाटून कमांडर, देहरादून
  • पूनम सिद्धार्थ, अवैतनिक प्लाटून सार्जेंट, हरिद्वार

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

  • स्थापना दिवस समारोह में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, खजानदास, सविता कपूर, देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, सचिव गृह शैलेश बगोली, और डीजीपी दीपम सेठ सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *