उत्तराखंड में सड़क हादसा: देवप्रयाग में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, सर्च ऑपरेशन तेज
- Devprayag में शुक्रवार सुबह एक यूटिलिटी वाहन के गहरी खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद से वाहन में सवार दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।
- पुलिस के अनुसार, हरिद्वार निवासी अरशद द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तुरंत रेस्क्यू और सर्च अभियान शुरू किया गया। बताया गया कि हादसे के समय वाहन में दो युवक सवार थे, जो सब्जी लेकर कर्णप्रयाग की ओर जा रहे थे।
- अब तक न तो वाहन का पता चल पाया है और न ही लापता लोगों का, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार नदी और आसपास के इलाकों में तलाश कर रहा है।
लापता युवकों की पहचान—
- अमन नेगी (28 वर्ष), निवासी ग्राम पलेटी, पोस्ट कर्णप्रयाग, जिला चमोली
- अयान (19 वर्ष), निवासी ग्राम रोखेड़ी, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर
के रूप में हुई है।
- सर्च अभियान के दौरान मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी पुष्टि अयान के परिजनों ने की है। मोबाइल अयान का ही बताया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को तत्काल सूचना दी गई।
- प्रशासन का कहना है कि रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है और जब तक लापता लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
- इस हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोग सुरक्षित यात्रा और पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता की अपील कर रहे हैं।
