देहरादून में गरजी महिला शक्ति! जन आक्रोश पदयात्रा में हजारों महिलाएं, कांग्रेस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
- शनिवार को देहरादून में महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे को लेकर ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ आयोजित की जा रही है। यह पदयात्रा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में निकाली जा रही है, जिसे लेकर महिलाओं में व्यापक नाराज़गी देखी जा रही है।
- परेड मैदान से शुरू हुई इस पदयात्रा में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आई हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक सशक्त जनआंदोलन का रूप दे दिया, जहां महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।
- इस दौरान पुष्कर सिंह धामी भी परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रैली का आयोजन किया गया।
- राज्यभर से आई महिलाओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और यह संदेश दिया कि महिलाओं की भागीदारी के बिना लोकतंत्र अधूरा है। यह पदयात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए एक मजबूत पहल के रूप में देखी जा रही है।
