Business

अदाणी ग्रुप के शेयरों में धमाकेदार उछाल! अदाणी पावर नहीं, इस स्टॉक ने कराई सबसे तगड़ी कमाई

सेबी की जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में जबरदस्त रफ्तार देखने को मिली। शुक्रवार को मार्केट खुलते ही अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस और अदाणी एंटरप्राइजेज समेत कई स्टॉक्स में जोरदार तेजी दर्ज की गई।हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से मुक्त होने के बाद निवेशकों का भरोसा लौटा और सेबी ने साफ किया कि समूह के खिलाफ किसी तरह की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन का सबूत नहीं मिला है।

अदाणी समूह के शेयरों में शुक्रवार को रफ्तार का तूफान! अदाणी टोटल गैस, अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Share Price) से लेकर अदाणी पोर्ट्स तक, लगभग सभी स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह जोरदार तेजी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा अदाणी समूह और चेयरमैन गौतम अदाणी को अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से क्लीन चिट देने के बाद निवेशकों के बढ़ते भरोसे और उत्साह का नतीजा है।

अदाणी समूह के शेयरों में जबरदस्त उछाल!

शुक्रवार सुबह अदाणी समूह के लगभग सभी 10 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सुबह 11 बजे बीएसई पर सबसे ज्यादा उछला शेयर अदाणी टोटल गैस रहा। इसके बाद अदाणी पावर में भी 7% से अधिक की जोरदार तेजी दर्ज की गई। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर 3.85% बढ़कर 2494.4 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

अदाणी समूह के शेयरों में तेजी का कारण जानें

  • अदाणी समूह के शेयरों में जोरदार उछाल का सबसे बड़ा कारण था सेबी (SEBI) का क्लीन चिट देना। भारतीय बाजार नियामक ने अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए वित्तीय कदाचार के आरोपों की गहन जांच के बाद पाया कि समूह के शेयरों में किसी भी तरह की गड़बड़ी या उल्लंघन का कोई सबूत नहीं मिला।

 

  • हिंडनबर्ग रिसर्च ने 2021 में रिपोर्ट जारी कर दावा किया था कि एडिकॉर्प एंटरप्राइजेज, माइलस्टोन ट्रेडलिंक्स और रेहवर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी संस्थाओं के जरिए अदाणी समूह के कंपनियों के बीच धन का लेन-देन किया गया। लेकिन सेबी की जांच में साफ हुआ कि उस समय ये लेन-देन संबंधित पक्ष लेन-देन नहीं माने जाते थे। यह नियम केवल 2021 के बाद बदल गया।

नियामक ने यह भी पुष्टि की कि हिंडनबर्ग द्वारा उठाए गए ऋणों का ब्याज समेत पूरा भुगतान कर दिया गया है। किसी भी तरह के धन दुरुपयोग या धोखाधड़ी का सबूत नहीं मिला। परिणामस्वरूप, अदाणी समूह के खिलाफ सभी कार्रवाई रद्द कर दी गई। इस क्लीन चिट के बाद निवेशकों का भरोसा लौटते ही अदाणी समूह के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *