पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कुमाऊं दौरा आज से, VIP रूट पर भारी वाहनों पर रोक
- नैनीताल (उत्तराखंड): पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तीन दिवसीय कुमाऊं दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान जारी किया है। उनकी सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए वीआईपी रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
- पुलिस के मुताबिक, दौरे के दौरान तीन दिनों तक वीआईपी रूट पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। इस दौरान शहरों से पहाड़ों की ओर जाने या लौटने वाले भारी वाहन और बसों को भीमताल मार्ग से होते हुए वाया रामगढ़ रूट से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- यह ट्रैफिक डायवर्जन योजना सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति के आगमन और 29 अक्टूबर को उनकी वापसी दोनों दिनों लागू रहेगी। प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
भारी वाहन प्रतिबंध और मुख्य डायवर्जन
- फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर बढ़ने के दौरान लालकुआं से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले रोका जाएगा।
- फ्लीट के लालकुआं पार करने पर गौलापार से आने वाले वाहनों को तीनपानी ओवरब्रिज के पहले रोका जाएगा।
- हल्द्वानी से ज्योलीकोट और नैनीताल जाने वाले वाहन भीमताल तिराहा काठगोदाम से वाया भीमताल भेजे जाएंगे।
- फ्लीट के मोतीनगर पहुंचने पर हल्द्वानी से लालकुआं जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जाएगा।
- गौला पुल पार होने पर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाला ट्रैफिक कालटैक्स तिराहा पर रोका जाएगा।
नैनीताल-भवाली-भीमताल मार्ग के लिए डायवर्जन
- नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाला ट्रैफिक वाया कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।
- भीमताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन काठगोदाम से पहले भीमताल पुल पर रोके जाएंगे।
- फ्लीट के भीमताल तिराहा से ज्योलीकोट की ओर बढ़ने पर, नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहन रूसी बाइपास से कालाढूंगी रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
- ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से भवाली की ओर आने वाले वाहन अब वाया नैनीताल होकर भेजे जाएंगे।
- हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी वाहन भीमताल, खुटानी, रामगढ़ मार्ग से होकर जाएंगे, और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
कैंचीधाम और भवाली क्षेत्र के लिए विशेष प्रबंध
- फ्लीट के ज्योलीकोट पहुंचने पर भवाली क्षेत्र को पूर्ण रूप से जीरो जोन किया जाएगा।
- नैनीताल से कैंचीधाम, भवाली और भीमताल की ओर आने वाले वाहन वाया बल्दियाखान, ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड और मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजे जाएंगे।
- अल्मोड़ा, रानीखेत, भीमताल और रामगढ़ से आने वाले वाहनों को क्रमशः पनीराम ढाबा, नैनीबैंड और रामगढ़ तिराहा पर रोका जाएगा।
- फ्लीट के कैंचीधाम मंदिर पहुंचने पर नैनीताल से भवाली आने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
- स्थानीय वाहनों को केवल 15 मिनट के लिए अनुमति दी जाएगी।
- फ्लीट की वापसी से 15 मिनट पहले फिर से जीरो जोन लागू किया जाएगा।
- फ्लीट के भवाली मस्जिद तिराहा पार करने के बाद क्षेत्र में यातायात सामान्य किया जाएगा।
नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था
- फ्लीट के राजभवन की ओर बढ़ने पर, मल्लीताल से आने वाले वाहनों को तल्लीताल लेक ब्रिज पर, और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को हनुमानगढ़ी पर रोका जाएगा।
- सूखाताल, मन्नुमहारानी तिराहा और चीनाबाबा क्षेत्र में वाहनों को रोककर अस्थायी नियंत्रण लगाया जाएगा।
- रिक्शा स्टैंड मल्लीताल से राजभवन तक का पूरा मार्ग जीरो जोन घोषित रहेगा।
पुलिस की अपील
- यातायात पुलिस ने लोगों से सहयोग करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है ताकि पूर्व राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति न बने।
