सीएम धामी आज पहुंचेंगे अल्मोड़ा, दो दिवसीय दौरे में सांसद खेल महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान वह जिले में विकास, खेल और जनसंवाद से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
- अपने दौरे की शुरुआत में सीएम धामी स्थानीय स्टेडियम स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह ताड़ीखेत ब्लॉक पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रानीखेत में प्रस्तावित है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
- मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
- निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं।
22 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- सुबह 10:24 बजे – आर्मी हेलीपैड आगमन
- सुबह 10:45 बजे – एचएनबी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन
- मध्याह्न 12:25 बजे – नवोदय विद्यालय मैदान, ताड़ीखेत हेलीपैड
- मध्याह्न 12:45 बजे – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम
- अपराह्न 3:10 बजे – शिशु विद्या मंदिर रानीखेत में स्कूली बच्चों से संवाद
- अपराह्न 4:00 बजे – विभिन्न संगठनों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात
- रात्रि विश्राम – रानीखेत
23 दिसंबर का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे – रानीखेत में सैन्य अधिकारियों और जवानों से संवाद
- पूर्वाह्न 11:50 बजे – शैतान सिंह ग्राउंड हेलीपैड से प्रस्थान
