Uttarakhand

उत्तराखंड में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मिसाल, CM धामी ने युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

  • Pushkar Singh Dhami ने पिछले चार वर्षों में सरकारी सेवाओं में चयनित हुए युवाओं को डिजिटल माध्यम से शुभकामना संदेश भेजते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
  • मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2022 में दोबारा जनादेश मिलने के बाद राज्य सरकार ने बेरोजगारी कम करने और सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।
  • CM धामी ने कहा कि आज युवा अपनी मेहनत, प्रतिभा और योग्यता के दम पर सरकारी नौकरियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के नकल विरोधी कानून, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी चयन प्रणाली को युवाओं के विश्वास को मजबूत करने वाला कदम बताया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को ईमानदार, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को उनका उचित सम्मान और अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *