बुजुर्गों के लिए सुनहरा मौका! इस स्कीम से मिलेगी बड़ी राहत, जानें अप्लाई करने का तरीका
देशभर में बुजुर्गों को सहारा देने के लिए अलग-अलग राज्य सरकारें वृद्ध पेंशन योजना चलाती हैं। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि उनकी रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी हो सकें। लेकिन इस योजना का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जो तय की गई शर्तों को पूरा करते हों।
कौन-कौन उठा सकता है लाभ?
-
आवेदक की उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए।
-
व्यक्ति को कम से कम 5 साल से दिल्ली का स्थायी निवासी होना ज़रूरी है।
-
कुल सालाना आय (किराया, निवेश और अन्य सभी सोर्स मिलाकर) 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
लाभार्थी के नाम से दिल्ली स्थित बैंक में अकाउंट होना आवश्यक है।
-
आवेदनकर्ता किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
कितना मिलेगा लाभ?
- इस योजना के तहत 60 से 69 वर्ष की आयु वाले पात्र वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 2000 रुपये पेंशन दी जाती है।
- यदि लाभार्थी एससी (SC) या एसटी (ST) श्रेणी से आते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 500 रुपये प्रतिमाह की राशि भी मिलती है।
- वहीं, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को 2500 रुपये प्रति माह की पेंशन दी जाती है।
आवेदन करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
यहां मांगी गई सभी व्यक्तिगत और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
-
निर्धारित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
-
ध्यान रखें कि आप केवल उसी समय आवेदन कर सकते हैं, जब नए एप्लीकेशन स्वीकार किए जा रहे हों।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ अनिवार्य कागज़ात तैयार रखने होंगे। ये दस्तावेज़ आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगे जाएंगे:
-
आयु प्रमाण पत्र (जन्मतिथि से जुड़ा दस्तावेज़)
-
निवास प्रमाण पत्र (यह साबित करने के लिए कि आप दिल्ली के निवासी हैं)
-
बैंक खाता नंबर – खाता आपके नाम पर और सिंगल होना चाहिए
-
जाति प्रमाण पत्र – अगर आप एससी/एसटी श्रेणी से आते हैं तो
-
हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
-
इनकम का स्व-घोषणा पत्र (पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म भरकर जमा करना होगा)
