Uttarakhand

देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, सिरफिरे हमले में युवती की मौत, इलाके में तनाव

  • देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। भीड़भाड़ वाले इलाके में एक सिरफिरे युवक ने युवती की चापड़ से सरेआम हत्या कर दी। पहले वार में युवती की एक अंगुली कट गई, जबकि दूसरा वार गले पर पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • मृतका की पहचान 22 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव उर्फ गुन्नु, निवासी खुड़बुड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुंजन और आरोपी आकाश कुमार (27) एक-दूसरे को करीब दो साल से जानते थे। आकाश की शादी होने के बाद गुंजन ने उससे बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन आरोपी लगातार उसका पीछा और धमकी देता रहा।
  • युवती ने इस संबंध में खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, आरोपी घर से चापड़ लेकर आया और मच्छी बाजार में गुंजन पर हमला कर फरार हो गया।
  • स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुंजन को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया गया है।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि मामले में हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *