BCCI की सख्त शर्त! 2027 World Cup खेलने के लिए Rohit-Virat को करना होगा ये काम
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने के बावजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा का इस फॉर्मेट में भविष्य अभी भी स्पष्ट नहीं है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिससे अब उनका ध्यान केवल वनडे फॉर्मेट तक सीमित रह गया है। हालांकि मौजूदा समय में टीम इंडिया बहुत कम वनडे मैच खेल रही है, जिससे उनकी भूमिका और चुनौतीपूर्ण बन गई है।
- सूत्रों के मुताबिक, रोहित और कोहली दोनों की नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं और वे उस टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं। हालांकि, BCCI ने फिलहाल इस पर कोई पुख्ता आश्वासन नहीं दिया है। बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि टीम में जगह प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर ही मिलेगी, चाहे खिलाड़ी का नाम कितना भी बड़ा क्यों न हो। यही वजह है कि बीसीसीआई ने दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए सख्त रुख अपनाया है।
Rohit-Virat को 2027 World Cup के लिए खेलना होगा Domestic Cricket — Irfan Pathan की बड़ी सलाह
- टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप का रास्ता आसान नहीं होगा। एक ओर जहां रोहित को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर दोनों खिलाड़ियों के वनडे भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने दोनों दिग्गजों को घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की सलाह दी है, ताकि वे अपनी मैच फिटनेस बरकरार रख सकें।
- इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर रोहित और विराट 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं, तो उन्हें नियमित रूप से क्रिकेट खेलते रहना होगा। उन्होंने कहा,
“रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन सामान्य फिटनेस और मैच फिटनेस में अंतर होता है। अगर आप लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहते हैं, तो गेम टाइम पाना जरूरी हो जाता है। इसलिए दोनों को घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए।”
- इरफान ने यह भी बताया कि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है, लेकिन मैच फिटनेस तभी आएगी जब वे नियमित रूप से प्रतिस्पर्धी मैच खेलेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी अनुभवी हैं और जानते हैं कि अपने करियर को लंबा कैसे करना है, लेकिन वनडे मैचों के बीच बढ़ते अंतराल को देखते हुए घरेलू क्रिकेट ही उन्हें लय में बनाए रख सकता है।
BCCI की नीति पर अजीत अगरकर का बयान
- इससे पहले बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने वनडे और टी20 टीम की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया था कि जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा,
“हमने यह नीति पहले ही तय कर दी है कि जब खिलाड़ी टीम में नहीं हैं या ब्रेक पर हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना होगा।”
- पिछले सीजन में इसी नीति के तहत विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी घरेलू मैचों में खेलते हुए देखा गया था।
