BJP MLA Controversy: भाई पर जमीन कब्जे का आरोप, दोषी पाए जाने पर राजनीति से संन्यास की बात
- उत्तराखंड के गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के भाई देवानंद पांडे समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़े के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
- मामले को लेकर भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने पुलिस महानिदेशक (DGP) से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
- विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि वह स्वयं या उनका परिवार इस जमीन विवाद मामले में दोषी पाया जाता है, तो वे राजनीति छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
