Uttarakhand

उत्तराखंड से CM धामी का संदेश, आत्मनिर्भर भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी

  • Pushkar Singh Dhami ने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करें और ऊर्जा की बचत करें, तो इसका सीधा लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।
  • उन्होंने खेती में रासायनिक उर्वरकों की जगह प्राकृतिक खाद के उपयोग और खाद्य तेल के संतुलित इस्तेमाल पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे छोटे संकल्प मिलकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
  • CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा।
  • मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *